वाशिंगटन
चेक गणराज्य की मैरी बौज़कोवा ने शीर्ष वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका को हराकर मुबाडाला सिटी डीसी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।
बौज़कोवा ने बारिश से प्रभावित इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन सबालेंका को 6-4, 3-6, 6-3 से हराया।
फाइनल में उनका मुकाबला स्पेन की पाउला बडोसा से होगा जिन्होंने अमेरिका की कैरोलिन डोलेहाइड को 6-3, 6-3 से पराजित किया।
पुरुषों के फाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त सेबेस्टियन कोर्डा का सामना इटली के 10वीं वरीयता प्राप्त फ्लेवियो कोबोली से होगा।
कोर्डा ने पांचवीं वरीयता प्राप्त फ्रांसिस टियाफो को 6-4, 6-4 से जबकि कोबोली ने दूसरे वरीय बेन शेल्टन को 4-6, 7-5, 6-3 से हराया।

More Stories
‘मैं T20 में 200 रन बनाऊंगा…’ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का बड़ा दावा, क्रिकेट जगत में मची हलचल
धर्मशाला में होगा क्रिकेट का ‘महायुद्ध’, कोहली के सामने रबाडा-राशिद की घातक चुनौती
IPL 2026 के बाद बदल सकते हैं कई कप्तान! इन 5 बड़े नामों पर लटक रही तलवार