नई दिल्ली
देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब है।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये, डीजल 89.97 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये, डीजल 91.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के तीसरे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 1.14 डॉलर यानी 1.45 फीसदी की उछाल के साथ 79.77 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 1.19 डॉलर यानी 1.59 फीसदी की बढ़त के साथ 75.92 यूएस डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

More Stories
सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, ग्लोबल मार्केट में 3.4% टूटा Gold; भारत में जानें 22-24 कैरेट का भाव
विजय माल्या पर अब भी ₹8,752 करोड़ बकाया, SBI कंसोर्टियम ने बॉम्बे HC में दी जानकारी
पेट्रोल ₹5 महंगा, डीजल के दाम भी बढ़े; नायरा ने दिया बड़ा झटका