नई दिल्ली
भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने सोमवार को लोकसभा में देश में सांप के काटने से होने वाली मौत का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि देश में हर साल सांप के काटने से करीब 50,000 लोगों की जान जाती है, जो दुनिया में सबसे अधिक है। सारण सांसद ने इस दौरान कहा कि पूरे भारत में प्रत्येक वर्ष 30-40 लाख लोगों को सांप काटते हैं।
हर साल होती है करीब पचास हजार लोगों की मौत: भाजपा सांसद
भाजपा सांसद ने लोकसभा में चर्चा के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए सांप के काटने से होने वाली मौतों पर हैरानी जाताई। उन्होंने कहा कि हर साल इससे करीब पचास हजार लोगों की मौत होती है, जिसको रोका जा सकता है। उन्होंने इस दौरान बिहार का भी जिक्र किया। बिहार सबसे गरीब राज्य है, जो गरीबी और प्राकृतिक आपदाओं दोनों से जूझ रहा है। पूरे भारत में 30 से 40 लाख लोगों को सांप काटता है, जिसमें से 50,000 लोग मरते हैं, जो दुनिया में इससे होने वाली मौतों में सबसे ज्यादा है। पूरे देश में सांप के काटने से होने वाली मौतों को रोका जा सकता है।
जलवायु परिवर्तन का भी दिख रहा असर
रूडी ने कहा बिहार सबसे गरीब राज्य है, जो वर्तमान में गरीबी और आपदाओं की दोहरी मार से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण भी इसमें बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

More Stories
राहुल गांधी के SC मार्च पर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी, बोले- सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा-धमका नहीं सकता
रेल यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव! 27 अक्टूबर से सभी ट्रेन टिकटों का इंश्योरेंस जरूरी, SC का रेलवे को निर्देश
रुपये को संभालने के लिए RBI का बड़ा प्लान, गवर्नर संजय मल्होत्रा बोले- हर जरूरी कदम उठाने को तैयार