मुरैना
पान सिंह तोमर के गांव में एक बार फिर जमीनी विवाद का मामला सामने आया है। जहां दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। वहीं एक पक्ष पर फायरिंग करने का आरोप है। इस घटना में दोनों तरफ से महिला सहित कुल पांच लोग घायल हुए है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
यह पूरा मामला सिहोनिया थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, भिडौसा गांव में दो दिन पहले विवादित जमीन को लेकर पुलिस और प्रशासन की अगुवाई में सीमांकन हुआ था। दूसरा पक्ष सीमांकन को लेकर मानने को तैयार नहीं था। इसे लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर लाठी डंडे चले।
एक पक्ष पर फायरिंग करने का आरोप लगा है। इस विवाद में दोनों तरफ से महिला समेत कुल पांच लोग घायल हुए है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी घायलों का इलाज जारी है। फिलहाल सिहोनिया थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। आपको बता दें कि एक वर्ष पहले भी इसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो चुका है। एक बार फिर विवाद होने से कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।

More Stories
आँगन से आसमान तक महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण: रहाटकर
वन्य-जीव तस्कर वारंटी आरोपी मिश्रीलाल गिरफ्तार ग्वालियर से सीबीआई ने एसटीएसएफ के सहयोग से आरोपी को पकड़ा
नएसएस के राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान