भोपाल
झीलों की नगरी मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल लगातार हो रही बारिश से तरबतर हो गयी। यहां पिछले दो दिनों से सावन की झड़ी लगी है, जिसके चलते अनेक स्थानों पर जलभराव की स्थिति निर्मित हो गयी। आज भी सुबह से हो रही बारिश से राजधानी पानी पानी हो गयी।
मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में चार मौसम प्रणालियां सक्रिय है, जिससे प्रदेश भर में बारिश का सिलसिला जारी है। इससे राजधानी भोपाल भी अछूता नहीं रहा। यहां पिछले दो दिनों से सावन की झड़ी लगी है, जिसने पूरे शहर को पानी पानी कर दिया है। लगातार हो रही बारिश से शहर के अनेक स्थानों पर जलभराव की स्थिति निर्मित होने के चलते आम जनजीवन प्रभावित हो गया है।
राजधानी में सावन महीना शुरू होते ही, जो बारिश का सिलसिला शुरू हुआ है, वह लगातार जारी है। इससे मौसम में ठंडक घुल गयी है। दिन का तापमान 25़ 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, तो वहीं रात्रि का तापमान 24़ 4 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां दिन और रात्रि के तापमान में लगभग एक डिग्री का अंदर देखा गया।

More Stories
पीएम की मिमिक्री करने वाले शिक्षक के सस्पेंशन पर कोर्ट की रोक, अधिकारियों को कहा- दबाव में कार्रवाई न करें
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में महिलाओं के लिए दो नए पद: कोषाध्यक्ष और पुस्तकालय सचिव की नियुक्ति
भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, 400 टन कचरे का निपटारा करेगा नया प्लांट