कई बार कैमिकल्स वैक्स जिन्हें हम हेयर रिमूवल के लिए इस्तेमाल करते हैं वो फायदे से ज्यादा नुकसान कर सकता है। इसकी वजह से हाथों पर दाने निकल सकते हैं या फिर पैचेस हो सकते हैं। साथ ही कुछ लोगों तो इससे एलर्जी भी होती है। ऐसे में आप होममेड वैक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं जो न नुकसानदेह होगा और न ही जिन्हें लगाने से आपको एलर्जी होगी। इसके अलावा होमेमेड वैक्स करने के कई और फायदे भी हैं। तो, पहले जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
घर पर वैक्स कैसे बनाया जाता है
घर पर वैक्स बनाने के लिए आपको चाहिए
-1 कप सफेद चीनी
-1/8 कप नींबू का रस या सेब का सिरका
-1/8 कप गर्म पानी
इसके बाद गैस पर एक मध्यम आकार का बर्तन रखें और बर्तन में सभी सामग्री डालें। तेज आंच पर इसे उबालें, जलने से बचाने के लिए इसे बार-बार हिलाते रहें। एक बार जब मिश्रण उबलने लगे, तो आंच को मध्यम कर दें और बार-बार हिलाते रहें। जब ये सुनहरा भूरा हो जाए तो बर्तन को आंच से उतार लें। ये चीनी जैसा गाढ़ा होना चाहिए जो कि स्किन पर चिपके नहीं। अब इसे एक कटोरे में निकाल लें और पेस्ट को 30 मिनट तक ठंडा होने दें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा कॉफी पाउडर भी मिला सकते हैं।
होममेड वैक्स के फायदे
होममेड वैक्स के कई फायदे हैं। जैसे कि सबसे पहले ये एक्सफोलिएटिंग और हाइड्रेटिंग गुणों से भरपूर, जो आमतौर पर वैक्सिंग या शेविंग के बाद नहीं मिलते हैं। साथ ही दूसरे वैक्स की तुलना में कम दर्दनाक है और अधिक कोमल हो सकता है। इस वैक्स में पानी में घुलनशील होता है, जिससे इसे साफ करना आसान हो जाता है। इससे पतले और धीमी गति से बाल उग सकते हैं।
तो, इन तमाम कारणों से आपको ये वैक्स इस्तेमाल करना चाहिए। वैक्स के बाद आप पिग्मेंटेशन को कम करने के लिए कॉफी और नारियल तेल का इस्तेमाल कर सतके हैं। ये बेहतर ढंग से काम करेंगे।

More Stories
POCO का धांसू बजट 5G फोन, 6300mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ कीमत ₹10,999
₹16 हजार में 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, Vivo T4 Lite के फीचर्स जानें
टूटी स्क्रीन पर टेम्पर्ड ग्लास लगाना पड़ सकता है भारी, जानें क्या-क्या नुकसान