नई दिल्ली
दिल्ली समेत उत्तर भारत में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ राज्यों में कोहरा और बारिश की संभावना बनी हुई है। इन राज्यों में बारिश 28-30 जनवरी के बीच होने की संभावना है। 28 से शुरू होकर 29 जनवरी को बारिश के तेज होने के आसार नजर आ रहे हैं। राजधानी दिल्ली समेत यूपी के पश्चिमी इलाकों में बारिश और बादल छाए रहने की वजह पारा लुढ़का हुआ नजर आएगा। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया जाएगा। वहीं उत्तर भारत के राज्यों के साथ-साथ दिल्ली में बारिश के आसार नजर आ रहे है। यहां 28 से 29 जनवरी को बारिश होने के आसार हैं।
बारिश की संभावना और बादल छाए रहने की वजह से उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में 28 जनवरी तक 3 से 5 डिग्री की गिरावट होने के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं बारिश के बाद आने वाले दिनों तापमान 3 से 5 डिग्री बढ़ जाने के संकेत हैं। मध्य प्रदेश में 28 जनवरी तक तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती हैं। महाराष्ट्र के अन्य इलाकों में मौसम में किसी तरह का बदलाव नहीं देखा जाएगा।
उत्तर-पश्चिम भारत में कैसे रहेगा मौसम
भारत के उत्तर पश्चिम राज्यों – राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों कोहरे और शीतलहर के आसार नजर आ रहे हैं। पंजाब के सुदूर इलाकों में शीतलहर से छुटकारा नहीं मिलने वाला। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ घना कोहरा नजर आ सकता है।
यूपी के बारिश और छाया रहेगा कोहरा
यूपी के अन्य इलाकों में सुबह-शाम कोहरा नजर आने की संभावना जताई जा रही है। राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। उत्तर भारत के राज्यों की तरह यूपी में भी 29 जनवरी को बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।
पहाड़ी राज्यों के मौसम का हाल
पहाड़ी राज्यों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 48 घंटों तक घने कोहरे छाए रहने का पूर्वानुमान है।

More Stories
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट! 7 और 10 अगस्त को होगी अहम बैठक, कर्मचारी-पेंशनर्स आवेदन की डेडलाइन नोट करें
पेपर लीक पर सरकार का सबसे बड़ा एक्शन! 10 साल की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माना, नए कानून को कैबिनेट की मंजूरी
धर्मेन्द्र प्रधान पर फैसला तय? कैबिनेट बैठक से पहले पीएम मोदी के बड़े संकेत, डैमेज कंट्रोल में सरकार