September 30, 2026

शिविर में दिव्यांगो को वितरित किये गए ट्राइसाइकिल

शहडोल
 विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह ने आज जनपद पंचायत गोहपारू परिसर में दिव्यांग शिविर के दौरान  दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल वितरित किया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती प्रगति वर्मा, उप संचालक सामाजिक न्याय सुश्री प्रज्ञा मरावी व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थें।