शनि एक क्रूर और मायावी ग्रह है, जिसकी उलटी चाल से मेष से लेकर मीन राशि भी प्रभावित होती है। 30 जून को शनि देव वक्री हुए थे, जो आगले 113 दिनों तक इसी चाल में कुंभ राशि में गोचर करेंगे। शनि के वक्री होने से सभी 12 राशियों पर इफेक्ट पड़ता है। शनि की उलटी चाल नवंबर के महीने तक रहेगी। 15 नवंबर के दिन शनि मार्गी होने जा रहे हैं। शनि की वक्री चाल से कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं कुंभ राशि में वक्री शनि किन राशियों की किस्मत पलट सकते हैं-
मेष राशि
कुंभ राशि में शनि की उलटी चाल मेष राशि के लोगों के लिए लाभकारी मानी जा रही है। व्यवसायियों के लिए समय बेहद शुभ रहने वाला है। बिजनेस में प्रॉफिट होने के योग बन रहे हैं। न्यू जॉब के ऑफर भी आपको मिल सकते हैं। घर-परिवार में शांति का माहौल रहेगा। फाइनेंशियल सिचुएशन भी स्टेबल रहने वाली है।
कन्या राशि
शनि की वक्री चाल से कन्या राशि के जातकों को बंपर फायदा हो सकता है। इंकम बढ़ने के योग भी बन रहे हैं। वहीं, धन का आगमन ऐसी जगहों से होगा, जहां से आपने सोचा भी नहीं होगा। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। करियर की सिचूऐशन भी पॉजिटिव रहने वाली है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए कुंभ में शनि की उलटी चाल शुभ साबित हो सकती है। जीवन में चल रही परेशानियां कम होने लगेंगी। बच्चों से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिल सकती है। हेल्थ अच्छी रहने वाली है। वहीं, आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी।

More Stories
वास्तु शास्त्र: पेड़ों को काटते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना घर में बढ़ सकता है वास्तु दोष
अक्षय तृतीया पर 1 चीज का दान बदलेगा भाग्य! प्रेमानंद महाराज ने बताया खास उपाय
रात को किचन में जूठे बर्तन छोड़ना बढ़ा सकता है आर्थिक तंगी, मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सोने से पहले अपनाएं ये 3 वास्तु नियम