रायपुर
संगिनी महिला मंडल समता कॉलोनी द्वारा आयोजित सावन झूले की सावन क्वीन बनी मीनू व्यास व हास्य कवित्री शशि दुबे की कविताओं से पूरा कार्यक्रम हास्यमयी हो गया। इस अवसर पर मंडल की किरण अग्रवाल, शिखा चौधरी, मधु अग्रवाल, त्रिवेणी कनोई, संगीता अग्रवाल, शशि अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, रतन मिश्रा, ज्योति अग्रवाल, उषा शुक्ला, अनीता अग्रवाल, जयश्री शर्मा, नीलम अग्रवाल सीमा, कविता गोयनका उपस्थित थी।
किरण अग्रवाल ने बताया कि शिकारपुरी भवन समता कॉलोनी आयोजित संगिनी सावन झूला कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों से महिलाएं व बच्चे हरे ड्रेस में पहुंची हुई थी जिससे पूरा कार्यक्रम सावन की हरियाली जैसा नजर आ रहा था। 1 मिनट के गेम में महिलाओं ने अपने साथ दूसरों की सेल्फी खींचकर इनाम जीता, वहीं तंबोला गेम खेल के महिलाएं खूब इनाम पाई। महिलाओं ने सेल्फी कॉर्नर का भी खूब एंजॉय किया। सावन झूले के गीत गाने की होड़ लगी रही। इस बीच मीनू ब्यास सावन क्वीन चुनी गई वहीं द्वितीय पुरस्का रेनू टावर को प्रदान किया गया। हास्य कवित्री शशि दुबे की कविताएं से पूरा माहौल हास्यमई हो गया, सभी महिलाओं ने कविताओं का भरपूर आनंद उठाया।

More Stories
ग्रीन स्टील एवं माइनिंग समिट में जिंदल स्टील की प्रभावी भागीदारी
बिलासपुर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं लेने वाले निजी स्कूलों को जारी करें नोटिस
बिलासपुर में बिजली तार चोरी का खुलासा, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार