पाल्लेकल
नये मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ भारतीय पुरूष क्रिकेट टीम कोलंबो के रास्ते यहां पहुंच गई जिसका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पंद्रह सदस्यीय भारतीय टीम सहयोगी स्टाफ के साथ सोमवार को मुंबई से रवाना हुई। इससे पहले गंभीर और चयन समिति के प्रमुख अजित अगरकर ने मीडिया को संबोधित किया था।
कोलंबो में कुछ देर रूकने के बाद टीम सीधे पाल्लेकल पहुंच गई। भारत को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 और वनडे श्रृंखला खेलनी है। पहला टी20 मैच 27 जुलाई को खेला जायेगा जबकि बाकी दो 28 और 30 जुलाई को होंगे। भारतीय टीम दो, चार और सात अगस्त को तीन वनडे खेलेगी। बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा, ‘‘मुंबई से कोलंबो के रास्ते पाल्लेकल। टीम इंडिया श्रीलंका पहुंची।’’

More Stories
भारत-वेस्टइंडीज T20 से पहले इंदौर में पहली बार साइंटिफिक रोलर, इंग्लैंड की रिसर्च से तैयार हो रही पिच
भारत-वेस्टइंडीज T20 का जबरदस्त क्रेज, टिकट के लिए रातभर रांची स्टेडियम के बाहर डटे हजारों फैन्स
वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली अंडर-19 टीम के बने कप्तान