रायसेन
मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के गैरतगंज तहसील क्षेत्र के बेलना गढ़ी गांव के एक खेत पर बने तालाब में तीन आदिवासी बच्चों की डूबने से मौत हो गयी है।पुलिस सूत्रों के अनुसार साहिल (07), सुमित (07) और उमा (08) खेत के पास खेल रहे थे। इसी दौरान वे नहाने तालाब में पहुंच गए। इसी बीच यह हादसा हो गया। जानकारी मिलते ही गांव के लोग एवं परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बच्चों को बाहर निकाला गया। मृतकों के पिता बलवीर और रूप सिंह पारिवारिक रिश्ते में भाई भाई हैं।

More Stories
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वायरल गर्ल को सुने बिना जन्मतिथि बदलना गलत
इंदौर में दूध ₹2 लीटर महंगा, 1 अक्टूबर से नई दरें लागू; ₹65 पर बढ़ा विवाद
डिंडौरी: गरीबों का आशियाना छीना! PM आवास सर्वे में बड़ा फर्जीवाड़ा