रीवा
हेलो मैं बोल रहा हूं… जल्दी मेरे गांव कटेरी आ जाइए. बहुत दिनों से पत्नी इधर उधर कर रही थी.. कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर मैंने उसे मौत के घाट उतार दिया है, बस आपका इंतजार है, जल्दी आ जाइए।
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा एक आर्मी का जवान जो छुट्टी में आया था उसने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी का गर्दन काट कर उसे मौत के घाट उतार दिया था.. पुलिस ने जहां आर्मी जवान को गिरफ्तार कर लिया वहीं पत्नी के शव को पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगेव वह भेज दिया है..
मामला रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र के कटेरी गांव का है, जहां रविवार को एक आर्मी जवान ने पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद आर्मी जवान ने खुद मनगवां थाना पुलिस को फोन लगाया और घटना की जानकारी दी। आर्मी जवान ने पुलिस फोन पर बताया कि उसने कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या की है। जवान हाल ही में छुट्टी पर घर आया था। पुलिस ने आर्मी जवान को गिरफ्तार कर लिया है।

More Stories
वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत
त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय
MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू