पोर्ट-औ-प्रिंस
हैती में प्रवासियों को लेकर जा रही नाव में आग लग गई और इस घटना में 40 लोगों की मौत हो गई। इसकी जानकारी हैती में अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) ने शुक्रवार को दी। यह घटना बुधवार को हुई थी। आईओएम ने शुक्रवार को कहा कि 80 से अधिक प्रवासियों को ले जाने वाला जहाज बुधवार को हैती से रवाना हुआ और तुर्क और कैकोस की ओर जा रहा था।
आर्थिक संकट से जूझ रहा हैती
आईओएम ने बताया कि हैती के तट रक्षकों ने 41 जीवित बचे लोगों को बचा लिया। हैती सामूहिक हिंसा, ढहती स्वास्थ्य प्रणाली और आर्थिक संकट से जूझ रहा है, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में हैतीवासी देश से बाहर जाने के लिए निकल रहे हैं और खतरनाक यात्राओं का सहारा ले रहे हैं। इस साल की शुरुआत से ही हैती में स्थिति बिगड़ गई। गैंगवार और क्राइम काफी बढ़ा है जिसके परिणामस्वरूप तत्कालीन सरकार को इस्तीफा देना पड़ा।
आईओएम ने अपने बयान में कहा कि इस साल पड़ोसी देशों द्वारा 86,000 से अधिक प्रवासियों को जबरन हैती लौटाया गया है। मार्च में, हिंसा में वृद्धि और पूरे देश में हवाई अड्डों को बंद करने के बावजूद, जबरन वापसी में 46 प्रतिशत की वृद्धि हुई। अकेले मार्च में 13,000 हैती प्रवासियों को लौटाया गया है।

More Stories
भारत के करीब ईरानी टैंकर पर अमेरिका का हमला, हिंद महासागर में 3 जहाजों की घेराबंदी
अब से महीने में 2 बार मिलेगी सैलरी, सरकार का नया नियम, देश की इकॉनमी को पटरी पर लाने के लिए लिया गया फैसला
तीन हफ्ते में करप्शन के आरोप, नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरुंग का इस्तीफा, क्रांति से राजनीति में आए थे