किडनी, लिवर, दिल की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। खराब जीवनशैली से लेकर अस्वस्थ खानपान के कारण वक्त से पहले लोगों के ये अंग खराब हो जाते हैं। इनकी जिंदगी बचाने के लिए कई बार दूसरे अंगों की जरूरत पड़ती है, मगर जागरुकता की कमी से समय पर ऑर्गन नहीं मिल पाता।
हर साल 13 अगस्त को वर्ल्ड ऑर्गन डोनेशन डे मनाया जाता है। जिससे लोगों में इस प्रक्रिया के बारे में जानकारी फैले और कोई भी इंसान अंग की कमी से जिंदगी ना खोए। किडनी डोनेशन किसी जिंदा व्यक्ति से लिया जा सकता है, लेकिन दिल, लिवर जैसे अंग को किसी मृत व्यक्ति से लिया जाता है, जिसने उसे डोनेट किया हो।
इस आर्टिकल में 5 मुख्य बातें बताई गई हैं, जिनके बारे में हर इंसान को पता होना चाहिए। इनसे प्रेरित होकर व्यक्ति ऑर्गन डोनेट करने के लिए प्रेरित होगा और ट्रांसप्लांट के लिए किसी को ऑर्गन की कमी महसूस नहीं होगी।
कौन-कौन से अंग डोनेट कर सकते हैं?
Penn Medicine के मुताबिक (ref.), एक मृत व्यक्ति आंख, किडनी, लंग्स, आंत, लिवर, टिश्यू (हड्डी, टेंडन, कार्टिलेज, स्किन आदि), दिल और पैंक्रियाज डोनेट कर सकता है। जिससे कई लोगों को दोबारा जिंदगी मिल सकती है।
जिंदा रहते हुए भी डोनेट कर सकते हैं ये चीज
जिंदा रहते हुए एक किडनी या लिवर का एक हिस्सा डोनेट किया जा सकता है। ऐसी डोनेशन अधिकतर परिवार या दोस्तों के बीच की जाती है। हालांकि, कोई जानकार भी किसी मरीज को ये ऑर्गन डोनेट कर सकता है।
कैसे होता है अंगदान?
क्या रजिस्टर करने के बाद ऑर्गन डोनेशन पक्की हो जाती है?
ऑर्गन डोनेटर बनने के लिए आपको अपने देश की कुछ चुनिंदा संस्थाओं में खुद को रजिस्टर करना होता है। उसमें बताना होता है कि आप कौन-सा अंग डोनेट करने जा रहे हैं। लेकिन फिर भी मृत होने के बाद कई बार वो ऑर्गन सही स्थिति में नहीं होता, जिसकी वजह से डोनेशन नहीं हो पाती।
किस उम्र में कर सकते हैं डोनेट?
अधिकतर लोगों को लगता है कि उम्र निकलने पर ऑर्गन डोनेट नहीं किए जा सकते हैं। लेकिन यह पूरी प्रक्रिया आपके अंगों के स्वास्थ्य पर निर्भर करती है। इसलिए बुजुर्ग लोग भी ऑर्गन डोनेट कर सकते हैं, बशर्ते उनके अंग सही हेल्थ में हों।

More Stories
मानसून स्पेशल: कम समय के लिए मिलने वाला जामुन सेहत के लिए क्यों है फायदेमंद
Samsung Galaxy A27 5G लॉन्च, 6 साल तक मिलेगा Android अपडेट और दमदार फीचर्स
गर्मियों में स्किन के लिए खीरे के 3 फेस मास्क, टैनिंग और रूखेपन से मिलेगी राहत