भिलाई
ग्रीन लाइन वेलफेयर सोसायटी की तरफ से स्पोकन अरेबिक झ्र स्किल डेवलपमेंट का प्रोग्राम 13 अगस्त बरोज इतवार सुबह 10:30 बजे से 1 बजे तक कोहका ईदगाह, जूनवानी रोड, भिलाई मेडिकेयर मेडिकोज के ऊपर में रखा गया है। प्रोग्राम कोआर्डिनेटर इमरान खान और इमरान अजीज ने बताया कि आयोजन का मकसद पवित्र कुरआन को मूल भाषा अरबी में लोग ठीक तरह से समझ सकें और सही ढंग से उच्चारित कर पढ़ सकें।
पूरी तरह नि:शुल्क यह कार्यक्रम नवीं से बारहवीं और कॉलेज विद्यार्थियों के लिए रखा गया है। जिसमें युवाओं को गाइड करने अरेबिक एक्सपर्ट इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट कॉलेज (रायपुर) के प्रोफेसर मुहम्मद जुनैद सिद्दीकी पहुंच रहे हैं। अंत मे प्रश्न व उत्तर का भी समय रहेगा।

More Stories
विश्व पर्यटन दिवस पर ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट प्लेस-2026’ का आयोजन
सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर : नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय