नई दिल्ली
भारत और चीन के बीच 14 अगस्त को पूर्वी लद्दाख सेक्टर के चुशुल-मोल्डो में कोर कमांडर स्तर की 19वें दौर की वार्ता होने की संभावना है। बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच तीन वर्षों से अधिक समय से जारी सैन्य गतिरोध का समाधान खोजने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
मई 2020 में चीनी सैनिकों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर आक्रामक ढंग से यथास्थिति बदलने का प्रयास किया था। उसके बाद से दोनों देशों के बीच सैन्य गतिरोध बना हुआ है।
चीनी सेना के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता के लिए भारतीय पक्ष का नेतृत्व फायर एंड फ्यूरी कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रशीम बाली द्वारा किए जाने की संभावना है। विदेश मंत्रालय और आइटीबीपी के अधिकारियों के भी वार्ता में शामिल होने की उम्मीद है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि वार्ता के दौरान भारत पूर्वी लद्दाख के अग्रिम मोर्चे से सैनिकों की वापसी पर जोर दे सकता है।

More Stories
फेक OBC सर्टिफिकेट मामले में सहर युनूस शेख ने खुद दी सफाई, ‘कैसा हराया’ वाली मुंब्रा की पार्षद सामने आईं
26/11 जैसे हमले की साजिश रच रहा लश्कर, बलूचिस्तान में चल रही विशेष ट्रेनिंग
MMS लीक की बाढ़, दफ्तर से बेडरूम तक खुल रहे राज; ये सारे कांड किसने किए?