छतरपुर
खजुराहो एयरपोर्ट के पास मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी यूपी 11बीए 9299 अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में एक बच्ची सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, खजुराहो से बमीठा की ओर जाते समय बोलेरो कार एयरपोर्ट रोड के किनारे लगे पेड़ से टकराकर डिवाइड से टकरा गई, जिसमें महिला पान बाई रजक, 12 वर्षीय बच्ची सृष्टि रजक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक आनंद रजक (19) की मौत इलाज के दौरान हो गई।
घायलों का ग्वालियर में इलाज
युवती कंचन रजक (25) और युवक अंश रजक (12) को गंभीर हालत में ग्वालियर रैफर किया गया। तीन अन्य घायलों का इलाज खजुराहो और बमीठा में भर्ती कराया गया है। गाड़ी में सवार स्वजन राजेश कुमार रजक निवासी मंडला ने बताया कि सभी लोग डिंडोरिया से ग्राम बराचौक समारोह में आए थे। उन्होंने बताया कि खजुराहो से जैसे ही तीन-चार किलोमीटर आगे निकले तो गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई और हादसा हो गया।

More Stories
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में करोड़ों की संगठित धोखाधड़ी का पर्दाफाश सीआईडी ने दर्ज की दो एफआईआर
पुलिस विभाग में 2070 महिला आरक्षकों को दिये जायेंगे नियुक्ति पत्र
इंदौर से वैश्विक बाजारों तक सीधी पहुंच, ई-कॉमर्स निर्यात में मध्यप्रदेश की मजबूत दस्तक