अबुजा
नाइजीरिया में कदूना राज्य के जारिया शहर में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद का एक हिस्सा ढह जाने से सात लोगों की मौत हो गई। पश्चिमोत्तर नाइजीरिया के कदूना राज्य के प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।
जिस समय ‘जारिया सेंट्रल मस्जिद' ढही, उस समय वहां सैकड़ों लोग जुमे की नमाज के लिए एकत्र थे। राज्य आपात प्रबंधन एजेंसी ने कहा, ‘‘इस घटना में 23 लोग घायल हुए हैं और उन्हें दमकल कर्मियों ने अस्पताल में पहुंचाया।''
राज्य के अधिकारियों ने बताया कि इस मस्जिद का निर्माण 1830 के दशक में किया गया था। नमाज के दौरान मस्जिद का एक हिस्सा ढहने से लोग मलबे में दब गए। कदूना के गवर्नर उबा सानी ने इस घटना की तत्काल जांच कराए जाने के निर्देश दिए हैं और इस हादसे में प्रभावित हुए लोगों को मदद मुहैया कराने का वादा किया है।

More Stories
कुवैत से बड़ी चूक: दोस्त देश के तीन F-15E लड़ाकू विमान गिराए, अमेरिका ने दिया ये बयान
ईरान संकट का असर जारी: आज भी सैकड़ों फ्लाइट रद्द, टिकट रिफंड में मिली बड़ी राहत
भारत के प्रोजेक्ट से पाकिस्तान परेशान, बोला– ऐसे ही रहा तो भूख-प्यास से मर जाएंगे