छपारा/सिवनी
पति-पत्नी के विवाद के बीच मां की ममता उस वक्त मर गई। जब दो साल की नन्हीं से बेटी को पानी भरने वाले टैंक में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया। फिर खुद का जीवन खत्म करने की सोच ली। मामला मध्य प्रदेश के सिवनी में छपारा के सालीवाड़ा घोघरी गांव के चमारी टोले का बताया जाता है।
पति ने कुएं में छलांग लगाकर महिला को बाहर निकाला
मां ने अपनी दो साल की मासूम बेटी खुशी को पति के साथ चल रहे विवाद की चलते पानी के टैंक में डुबो दिया और खुद कुएं में कूद गई। पति विशतू लाल अहिरवार ने अपनी जान पर खेलकर कुएं में छलांग लगाकर महिला को बाहर निकाल लिया, लेकिन बेटी की जान नहीं बच पाई।
पोस्टमार्टम के बाद शव पिता को सौंप दिया
घटना की जानकारी पति ने छपारा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मासूम के शव को छपारा अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम के बाद शव पिता को सौंप दिया। हत्या की आरोपित मां को छपारा पुलिस ने गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया।
बच्ची की ने लोगों को झंझोर कर रख दिया है
जिस तरह से एक मां ने अपनी बेटी मासूम बेटी को मौत के घाट उतारा उसने लोगों को झंझोर कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि महिला का 2021 में विवाह हुआ था। फिलहाल न्यायालय ने आरोपित महिला को जेल भेज दिया है। पुलिस ने निर्दयी मां के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

More Stories
मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना की तिथियों का निर्धारण, 44 हजार जोड़े हो सकेंगे लाभान्वित
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सुश्री समीक्षा द्विवेदी को दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता: मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया