नई दिल्ली
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, वह पीठ दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एम्स अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती है। आज सुबह तीन बजे बैक पेन की शिकायत के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है।

More Stories
कैप्टन स्मित की हालत अब भी गंभीर, खोपड़ी में फ्रैक्चर और नजर पर असर; डॉक्टर दे रहे हेवी डोज दवाएं
13 घंटे में दिल्ली से पटना! दिवाली-छठ पर चलेगी स्पेशल वंदे भारत? जानें टाइमिंग, किराया और स्टॉपेज
दुकानदार ने मांगे एक्स्ट्रा पैसे तो 76% लोग छोड़ देंगे UPI, सर्वे में बड़ा खुलासा