जबलपुर
शहर में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें 3 साल की मासूम बच्ची समेत 3 की मौत हो गई। महिला अपनी बेटी का जबलपुर से इलाज कराकर गांव लौट थी, तभी पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला, उसकी 3 साल की बेटी और भाई के दोस्त की मौत हो गई। बरगी थाना पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। ड्राइवर फरार है।
बेटी का इलाज कराकर लौट रही थी महिला
जानकारी के मुताबिक, ये हादसा गुरुवार सुबह नागपुर -रीवा हाईवे पर बरगी इलाके के चूहिया गांव के पास हुआ। महिला के भाई सौरभ रजक ने बताया कि कृतिका रजक (3)की तबीयत खराब थी। बुधवार को बहन नीतू रजक (22) ने भांजी को जबलपुर के अस्पताल में दिखाया था। आज सुबह दोनों को मेरे दोस्त बाइक से उनके घर छोड़ने जा रहा था। तभी पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही बरगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वाहन जब्त कर लिया है। वाहन में मिर्च लोड थी। वहीं घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

More Stories
आधुनिक तकनीक, संवेदनशीलता और प्रो-एक्टिव पुलिसिंग: मध्यप्रदेश पुलिस के नवाचार एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण के प्रयास
उज्जैन में शाही मस्जिद के आसपास 500 मीटर बैरिकेडिंग, 8 ड्रोन और 100 CCTV से निगरानी
उज्जैन शाही मस्जिद पर पोस्ट को लेकर विवाद, ‘मोहम्मद दीपक’ गैर-जमानती धाराओं में गिरफ्तार