बारबाडोस
भारतीय टीम को बारबाडोस से लाने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने एक स्पेशल प्लेन का अरेंजमेंट किया है। जल्द ही भारतीय टीम अपने देश आने वाली है। एयर इंडिया का एक विशाल विमान बारबाडोस में लैंड कर चुका है, जिसे देखकर कर्मचारी भी हैरान हैं, क्योंकि बारबाडोस का एयरपोर्ट ज्यादा बड़ा नहीं है, क्योंकि उस पूरे द्वीप पर डोमेस्टिक साइज की फ्लाइट की ऑपरेट करती हैं। पहली बार बारबाडोस के ग्रैंटली एडम्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बोइंग 777 लैंड किया है। इसी फ्लाइट से भारतीय दल भारत आएगा।
न्यूज एजेंसी एएनआई ने फ्लाइट की एक वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि इसी फ्लाइट में भारतीय टीम बारबाडोस से भारत के लिए उड़ान भरेगी। इसके अलावा बारबाडोस में फंसे भारतीय पत्रकारों को भी इसी विमान के जरिए बीसीसीआई भारत लाने की तैयारी में है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने वादा किया था कि वह कोशिश करेंगे कि भारतीय मीडिया के लोग भी टीम के साथ ट्रेवल कर सकें। 22 पत्रकारों के टीम के साथ आने की पुष्टि भी हो चुकी है। इसके अलावा एयरपोर्ट के कर्मचारी इस विशालकाय हवाई जहाज को देखकर हैरान हैं।
दरअसल, टी20 विश्व कप 2024 करने गए पत्रकारों को एयरपोर्ट के कर्मचारियों ने बताया है कि पहली बार उन्होंने इस एयरपोर्ट पर इतने विशाल प्लेन को लैंड करते देखा है। बीसीसीआई ने एआईसी24डब्ल्यूसी चिन्ह के साथ एक प्लेन की व्यवस्था की थी। हालांकि, कुछ लोगों ने दावा किया है ये फ्लाइट न्यूयॉर्क से दिल्ली आने वाली थी। इसे कैंसिल किया गया और उसे बारबाडोस भेज दिया गया। हालांकि, असल सच्चाई क्या है, ये जल्द सामने आएगी। वहीं, भारतीय खिलाड़ी गुरुवार की सुबह दिल्ली में लैंड कर सकते हैं और फिर मुंबई एक रोड शो भी हो सकता है।

More Stories
मुंबई से भिड़ेगी राजस्थान, जीतते ही प्लेऑफ में एंट्री तय
टेस्ट क्रिकेट के नियमों में बड़ा बदलाव! Team India खिलाड़ियों की रणनीति पर पड़ेगा सीधा असर
KKR vs DC: करो या मरो की जंग में दोनों टीमों की प्लेऑफ उम्मीद दांव पर