बलौदाबाजार-भाटापारा
बलौदाबाजार जिले में वर्तमान कानून व्यवस्था को देखते हुए कलेक्टर दीपक सोनी ने पुलिस प्रशासन से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर अपराधी को जिला बदर के आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत शक्ति वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर निवासी सतीश डागोर पिता मन्नूलाल डागोर को जिला बदर किया गया है।
उक्त कार्रवाई छत्तीसगढ़ सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3, 5 ख के तहत किया गया है। जिसमें 1 वर्ष की कालावधि के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा एवं उसके सीमावर्ती जिले बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़, महासमुंद, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, बेमेतरा, सक्ती, दुर्ग एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों की सीमाओं से आदेश पारित होने 24 घंटे के भीतर हटने एवं बाहर चले जाने के आदेश दिए है।

More Stories
डिप्टी सीएम के सरप्राइज गिफ्ट से खिल उठी टॉपर अंशुल, 10वीं में 99% अंक से रचा कमाल
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: रायपुर IPL मैच की टिकट बिक्री आज से शुरू
छत्तीसगढ़ में छात्रवृत्ति परीक्षा संपन्न: 132 केंद्रों पर 28,570 छात्रों ने दी परीक्षा