अगस्त माह की शुरुआत हो चुकी है। व्रत-त्यौहार के लिहाज से यह महीना काफी महत्वपूर्ण है। अगस्त मास की शुरुआत अधिकमास पूर्णिमा के साथ हुई है। इसी महीने में हरियाली तीज, नाग पंचमी और रक्षाबंधन जैसे बड़े त्यौहार आएंगे। वहीं अगस्त में सावन और अधिकमास दोनों का संयोग बना हुआ है। ऐसे में इस दौरान शिवजी के साथ भगनान विष्णु की पूजा करना भी काफी फलदायी होगा। आपको बता दें कि अधिकमास लगने की वजह से ही इस साल सावन का माह एक जगह दो महीने का है। सावन की शुरुआत 4 जुलाई से हुई थी, जो कि 31 अगस्त 2023 तक रहेगा। तो आइए अब जानते हैं अगस्त में आने वाले व्रत-त्यौहार के बारे में।
अगस्त महीने के व्रत-त्योहार लिस्ट
1 अगस्त 2023: अधिकमास पूर्णिमा व्रत, मंगला गौरी व्रत
2 अगस्त 2023: पंचक शुरू
4 अगस्त 2023: विभुवन संकष्टी चतुर्थी
7 अगस्त 2023: सावन सोमवार
8 अगस्त 2023: मंगला गौरी व्रत, कालाष्टमी
12 अगस्त 2023: पुरुषोत्तम एकादशी
13 अगस्त 2023: रवि प्रदोष व्रत
14 अगस्त 2023: अधिकमास मासिक शिवरात्रि, सावन सोमवार
15 अगस्त 2023: मंगला गौरी व्रत
16 अगस्त 2023: अधिकमास अमावस्या
19 अगस्त 2023: हरियाली तीज
21 अगस्त 2023: नाग पंचमी
27 अगस्त 2023: सावन पुत्रदा एकादशी
28 अगस्त 2023: प्रदोष व्रत
30 अगस्त 2023: रक्षाबंधन
31 अगस्त 2023: सावन पूर्णिमा व्रत
मंगला गौरी व्रत
सावन महीने में जितने भी मंगलवार पड़ते हैं उन सभी को मंगला गौरी व्रत करने का विधान है। मंगला गौरी व्रत को मोराकत व्रत के नाम से भी जाना जाता है। पुराणों के अनुसार, भगवान शिव और माता पार्वती को सावन महिना अति प्रिय है। इसीलिए सावन महीने के सोमवार को शिव जी और मंगलवार को माता गौरी की पूजा को शास्त्रों में बहुत ही शुभ व मंगलकारी बताया गया है। इस माह में मंगला गौरी व्रत 1, 8 और 15 अगस्त को पड़ेगा।
रक्षाबंधन 2023
पिछले साल की तरह इस साल भी रक्षाबंधन दो दिनों तक मनाया जाएगा। दरअसल इस बार भी भाई-बहन के प्यार वाले इस त्यौहार पर भद्रा का साया मंडरा रहा है। 30 और 31 अगस्त दोनों दिन बहनें भाईयों को राखी बांधेंगी। लेकिन भद्रा की वजह से 30 अगस्त की रात में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त निकला है, जो कि 31 अगस्त की सुबह सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगी।
नाग पंचमी 2023
हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है। नाग देवता को शिवजी ने अपने गले में धारण किया हुआ है और नाग पंचमी भी सावन माह में ही आता है इस दिन नाग देवता और भोलेनाथ की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। इस साल नाग पंचमी का त्यौहार 21 अगस्त 2023 को मनाया जाएगा।

More Stories
17 फरवरी को वलयाकार सूर्य ग्रहण, जानें कौन सी राशि पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
मंगल दोष से हैं परेशान? आज ही अपनाएं ये आसान उपाय, मिलेगा तुरंत समाधान
Mahashivratri 2026 Rashifal: महाशिवरात्रि के बाद बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन राशियों को मिलेगा धनलाभ