मुंबई
केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले 14 जुलाई को पुणे में पार्टी की एक बैठक को संबोधित करने की संभावना है। भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने यहां यह जानकारी दी।
बावनकुले ने पत्रकारों से कहा, ‘पुणे में भाजपा की बैठक में करीब 4,500 पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे। हमने अमित शाह से बैठक को संबोधित करने का अनुरोध किया है और वह पुणे आने के लिए सहमत हो गए हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले यह बैठक महत्वपूर्ण है।’
राज्य में इस साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।
अगले महीने होने वाले महाराष्ट्र विधानपरिषद चुनावों के बारे में पूछे जाने पर बावनकुले ने कहा, ‘आज या कल नामों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। मुझे यकीन है कि हमारा केंद्रीय संसदीय बोर्ड कुछ अच्छे उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाएगा, जो राज्य के लिए फायदेमंद होगा।’
बावनकुले ने कहा, ‘भाजपा राज्य विधानपरिषद का अध्यक्ष पद लेना चाहेगी, लेकिन हम मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अन्य 11 दलों के साथ इसपर चर्चा करेंगे।’

More Stories
‘सपा में होगी बड़ी बगावत’! ओमप्रकाश राजभर का दावा, महाराष्ट्र-बंगाल के बाद यूपी में भी टूट तय
उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका! 9 में से 6 सांसद बागी, लोकसभा स्पीकर को सौंपी चिट्ठी; शिंदे गुट में जाने की चर्चा
15 करोड़ का ऑफर और UBT में बड़ी टूट! 6 सांसद दिल्ली पहुंचे, क्या उद्धव के चाणक्य ने पलट दी बाजी?