रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अध्यक्षता में यूनिफाइड कमांड की बैठक शुरू हो गई है। यह बैठक राजधानी रायपुर के सर्किट हाउस में आयोजित की गई है। बैठक में नक्सल विरोधी अभियान और विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी।
इस बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग मनोज कुमार पिंगुआ सहित केंद्र एवं राज्य के वरिष्ठ अधिकारी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, आईटीबीपी, बीएसएफ, एसएसबी, सीआईएसएफ, भारतीय वायुसेना और छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।

More Stories
परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं, गड़बड़ी पर होगी कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मंत्री गजेंद्र यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस
केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की