कटंगी
जबलपुर के कटंगी में गोवंश के कटे सिर और अवशेष मिलने पर शुक्रवार को हिंदू संगठन ने बंद बुलाया है। कटंगी में स्कूल बंद हैं। दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें नहीं खोलकर बंद को समर्थन दिया है।जबलपुर-दमोह मार्ग दो घंटे से जाम है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने रोड पूरी तरह बंद कर दी है। बजरंग दल और दूसरे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पुलिस – प्रशासन की जांच रिपोर्ट से भी संतुष्ट नहीं हैं।
कटंगी इलाके के तुल्ला बाबा पहाड़ी में बुधवार दोपहर को 50 से अधिक गोवंश के सिर – अवशेष अलग-अलग स्थानों पर पड़े हुए मिले थे। जांच में रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल अवशेष में से 5 ही गोवंश के हैं। जानवरों को अवैध ढंग से काटने के भी सबूत नहीं मिले हैं।

More Stories
रेड-क्राउंड रूफ कछुओं की अंतर्राष्ट्रीय तस्करी के आरोपियों की अपील खारिज
MP में आदिवासी युवाओं के लिए बड़ा ऐलान, बैगा-भारिया-सहरिया की पुलिस में बनेंगी विशेष कंपनियां
1917 में अंग्रेजों को दिए थे ₹35 हजार, 109 साल बाद 10 करोड़ का दावा! सीहोर परिवार से मांगे दस्तावेज