इंदौर
भाजपा नेता मोनू कल्याणे हत्याकांड के आरोपित अर्जुन का मकान तोड़ दिया गया। निगम ने उषा फाटक क्षेत्र में बने मकान पर भारी पुलिस बल की उपस्थिति में कार्रवाई की। इससे पहले सोमवार को पुलिस ने आरोपित अर्जुन पथरोड़ और पीयूष पथरोड़ को भोपाल में आईएसबीटी से गिरफ्तार कर लिया था। दोनों भाजपा नेता मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या करने के बाद दोपहिया से सुबह साढ़े पांच बजे भोपाल पहुंच गए थे।
आरोपितों के पास से दोपहिया और पिस्टल बरामद की गई है। अर्जुन ने करीब दो माह पहले खरगोन के किसी व्यक्ति से 22 हजार रुपये में पिस्टल खरीदी थी। पुलिस अब पिस्टल बेचने वाले की भी तलाश में है। पूछताछ में दोनों आरोपितों ने बताया कि मोनू आए दिन अपमानित करता रहता था, इसलिए हत्या कर दी।

More Stories
संस्कार कांवड़ यात्रा में CM के आगमन से बढ़ा उत्साह, जबलपुर में स्कूल बंद; यातायात व्यवस्था बदली
सतना विधायक सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा डब्बू जी की उपस्थिति में योगेश तिवारी ने लगाया पौधा
MP में बारिश का रौद्र रूप, भोपाल में रातभर बरसा पानी; 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट