जांजगीर-चांपा
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 5 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार- चार रुपए के मान से कुल 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।
जिले की तहसील जांजगीर के ग्राम खोखरा के श्री लक्ष्मण यादव की पानी में डुबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि ईतवारा बाई, ग्राम सुकली के श्री अशोक कुमार निर्मलकर की विद्युत करंट से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि अंजली निर्मलकर, तहसील पामगढ़ के ग्राम पैधार के श्रीमती तीजमति बाई की बिच्छू डंक से मृत्यु होने पर उनके ससुर खेलूराम केंवट, तहसील अकलतरा के ग्राम पोड़ीदल्हा के श्री सागर का सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पिता हरप्रसाद निर्मलकर, तहसील चांपा के ग्राम कोरवापारा के श्रीमती मोहनमति की आग में जलने से मृत्यु होने पर उनके पुत्र उदल सिंह चौहान को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्रत्येक प्रकरण में चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

More Stories
RTO/DTO मुख्यालय में उपस्थित रहें, बकाया वसूली अभियान तेज करें-सचिव एवं परिवहन आयुक्त एस प्रकाश
मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बलरामपुर में बुलडोजर एक्शन, 23 अवैध मकान ढहाए; 7 एकड़ सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त