इस्लामाबाद
पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादी हमला हुआ जिसमें पांच पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने बताया कि आतंकियों ने कुर्रम जिले में सुरक्षाबलों के एक वाहन पर विस्फोट किया। हमले में पांच सैनिकों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बयान के हवाले से बताया कि इन सैनिकों की उम्र 24 से 33 वर्ष के बीच है। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। बयान में भी किसी विशेष इकाई को इसका जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है।
बयान के अनुसार, क्षेत्र में मौजूद आतंकवादियों के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इलाके की गहन छानबीन चल रही है। हमले के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

More Stories
लाल सागर में फिर तनाव: यमन तट के पास मालवाहक जहाज पर अज्ञात हमलावरों का हमला
छठी पीढ़ी के फाइटर जेट पर बड़ा कदम: GCAP को 6.1 अरब डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट
चीन ने यूनान में एक्टिव किया 5000 किमी रेंज वाला LPAR रडार, भारत की मिसाइल टेस्टिंग पर नजर का दावा