रायगढ़
पिकनिक मनाने गए मुंबई के चार छात्रों की महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में बांध से सटे झरने में डूबने से मौत हो गई। ये सभी मुंबई के बांद्रा स्थित रिजवी कॉलेज के छात्र थे।
चारों छात्र 37 अन्य लड़कों और लड़कियों के साथ पोखरवाड़ी गांव के पास साईं बाबा बांध पर गए थे।
मृतकों की पहचान आकाश माने, रंजीत बांदा, एकलव्य सिंह और इशांत यादव के रूप में हुई।
यह घटना दोपहर तीन बजे के आसपास तब हुई जब ये छात्र सोंडाई किले से लौट रहे थे और बांध के पानी में डुबकी लगाने का फैसला किया।
जैसे ही वे पानी में उतरे, उनमें से एक डूबने लगा और मदद के लिए चिल्लाने पर तीन अन्य छात्र भी पानी में उतरेे,लेकिन वे भी डूब गए।
पुलिस और स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन्होंने पानी की गहराई का गलत अनुमान लगाया और संभवतः वे बांध के तल पर कीचड़ में फंस गए, इससे वे डूब गए।
अन्य छात्रों ने खालापुर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकला और पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा।

More Stories
Flipkart-Amazon समेत 150 कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक विज्ञापन और गलत लेबलिंग पर नोटिस
पुतिन के भारत दौरे में बड़े रक्षा सौदे की तैयारी, सुखोई-57 और ‘सुपर सुखोई’ पर हो सकती है डील
मां से नाराज होकर घर से निकली विधायक रोहित पवार के PA की बेटी, अगले दिन नाले में मिली लाश