धार
मध्य के धार जिले में स्थित एतिहासिक भोजशाला में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) के सर्वे के तहत की गई खोदाई में गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण की डेढ़ फीट की प्रतिमा प्राप्त हुई। दो अन्य पुरावशेष भी मिले। भोजशाला मुक्ति यज्ञ के पदाधिकारियों ने इन पर सनातन धर्म के प्रतीक चिह्न अंकित होने का दावा किया है।
गुरुवार को सर्वे के 91वें दिन एएसआइ ने भोजशाला के उत्तरी भाग में खोदाई कराई। यहीं तीन पुरावशेष मिले। इनमें भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा प्रमुख है। इसमें श्याम कृष्ण खड़े स्वरूप में हैं।
भोजशाला मुक्ति यज्ञ के संयोजक गोपाल शर्मा ने दावा किया है कि कृष्ण भगवान की मूर्ति के साथ मिले अन्य दो पुरावशेष में से एक पर सनातन धर्म की आकृति वाले प्रतीक चिह्न हैं, जबकि दूसरे पुरावशेष पर दायीं व बायीं ओर यक्ष बने हुए हैं।
याचिकाकर्ता आशीष गोयल ने बताया कि भगवान कृष्ण की मूर्ति और दोनों अन्य पुरावशेषों को एएसआइ ने सुरक्षित कर लिया है। अन्य कार्य के तहत पिछले दिनों जो अवशेष मिले थे, उनकी फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की गई है। अब केवल एक सप्ताह का सर्वे कार्य शेष रह गया है। ऐसे में वीडियोग्राफी व अब तक मिले पुरावशेषों की नंबरिंग का कार्य भी किया जा रहा है।

More Stories
Amrit Bharat Station Scheme: 20 करोड़ से चमका शिवपुरी रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जैसी हाईटेक सुविधाओं से हुआ लैस
श्रावण में महाकाल नगरी हुई शिवमय, 8 दिन में 29 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन
Raksha Bandhan Special: डाक विभाग की खास किट से बहनों का प्यार पहुंचेगा भाइयों तक, जानिए क्या है इस राखी गिफ्ट की खासियत