जशपुर
जशपुर जिला अस्पताल के मातृ एवं शिशु वार्ड के बाथरूम में नवजात बच्चे का शव मिला है। अस्पताल में काम करने वाली स्वीपर जब बाथरूम साफ करने पहुंची, तो उसने टॉयलेट के कमोड में बच्चे का शव देखा। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन को जानकारी दी गई। बच्चे के शव को बाथरूम से निकाल लिया गया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
इधर बच्चे का शव कमोड में मिलने की सूचना पर CMHO, सिटी कोतवाली पुलिस, SDM और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। CMHO डॉ रंजीत टोप्पो ने बताया कि अस्पताल में जिन महिलाओं का पंजीयन हुआ है, उनमें से ये बच्चा किसी का नहीं है। हो सकता है कि कोई महिला जांच कराने अस्पताल में आई हो और बाथरूम जाने पर उसका मिसकैरेज हो गया होगा।

More Stories
महतारी वंदन योजना से लक्ष्मी मांझी की जिंदगी में आया बदलाव, सिलाई मशीन ने खोली आत्मनिर्भरता की राह
सेवा की कहानी: अमृत सरोवर बना महिलाओं की आजीविका का आधार, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
पक्की छत से बदली जिंदगी, प्रधानमंत्री आवास योजना ने जशपुर के हजारों परिवारों के सपनों को दिया आकार