जगदलपुर.
कोंडागांव में पूर्व विधायक के बंगले में सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी कर रहे आरक्षक ने बुधवार की दोपहर को नदी किनारे पेड़ में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही कोंडागांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।
मामले की जानकारी देते हुए कोंडागाँव थाना प्रभारी सौरभ उपाध्यक्ष ने बताया कि कोंडागांव के पूर्व विधायक मोहन मरकाम के बंगले में तैनात आरक्षक सम्पत मंडावी निवासी भानपुरी बुधवार को घर ना जाकर ग्राम लंजोड़ा बुकापारा नदी किनारे पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बात की जानकारी लोगों को तब मिली जब नदी किनारे कुछ लोग गए हुए थे। ग्रामीण ने फांसी के फंदे पर लटके युवक के शव को देखकर तत्काल सरपंच को सूचना दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

More Stories
दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया संकल्प नवरात्रि एवं रास गरबा उत्सव के पोस्टर का विमोचन