भोपाल /नई दिल्ली
नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली में तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। मोदी कैबिनेट में मंत्री बनने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में पहला पौधा लगाया। शिवराज ने पत्नी साधना सिंह चौहान, दोनों बेटे कुणाल और कार्तिकेय के साथ दिल्ली में मध्यप्रदेश भवन के करीब चंपा का पौधा रोपा। पौधा लगाने के शिवराज सपरिवार पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने पहुंचे। शिवराज ने पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और राज्यपाल मंगू भाई पटेल से भी मुलाकात की। शिवराज ने आडवाणी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
शिवराज ने रोपा पौधा
प्रतिदिन पौधरोपण के क्रम में आज चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में सपरिवार चंपा का पौधा रोपा।
शिवराज ने मुरली मनोहर जोशी से की मुलाकात
शिवराज सिंह ने वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी से भी मुलाकात की। शिवराज ने जोशी से मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट की है। शिवराज ने एक्स पर लिखा है कि आज श्रद्धेय मुरली मनोहर जोशी जी का मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उनका ज्ञान, अनुभव और व्यक्तित्व हजारों-लाखों कार्यकर्ताओं को नई दिशा देता है।
आज श्रद्धेय मुरली मनोहर जोशी जी का मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उनका ज्ञान, अनुभव और व्यक्तित्व हजारों-लाखों कार्यकर्ताओं को नई दिशा देता है।
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। इस दौरान पत्नी साधना सिंह और दोनों बेटे- कार्तिकेय और कुणाल भी उनके साथ थे। शिवराज पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और राज्यपाल मंगू भाई पटेल से भी मिलने पहुंचे।
आज नई दिल्ली में भारत के पूर्व राष्ट्रपति आदरणीय श्री रामनाथ कोविंद जी से शिष्टाचार भेंट की।
देश की प्रगति और समाज कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर उनके विचार सदैव ही प्रेरणा देते हैं।
मंगुभाई पटेल से सौजन्य भेंट
आज नई दिल्ली में मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल जी से सौजन्य भेंट की। इस दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।
शिवराज को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
प्रधानमंत्री आवास पर आज शाम 5 बजे मोदी कैबिनेट की पहली बैठक होगी। इसमें मंत्रियों को उनके विभाग बांटे जा सकते हैं। यह तय माना जा रहा है कि अमित शाह और राजनाथ सिंह के विभाग नहीं बदले जाएंगे। पहले की तरह शाह गृह मंत्री और राजनाथ रक्षा मंत्री बने रहेंगे। पहली बार केंद्रीय मंत्री बने शिवराज सिंह चौहान को भी बड़ा मंत्रालय मिलने की उम्मीद है।

More Stories
LPG किल्लत की आशंका में IRCTC का अलर्ट: ट्रेनों में इंडक्शन और रेडी-टू-ईट फूड की वैकल्पिक व्यवस्था, WCR में 25 क्लस्टर किचन संचालित
टोल वसूली पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, 4-6 गुना वसूली पर टोल होंगे निरस्त
MP में बढ़ी गर्मी, हीट स्ट्रोक का खतरा: नर्मदापुरम में 2 दिन तीव्र लू, तापमान 40.1°C, बारिश का अलर्ट