जगदलपुर.
जगदलपुर के बकावंड थाना क्षेत्र के जुनावानी के जंगल में एक ग्रामीणों ने एक महिला का कंकाल देखा। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात महिला के कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस महिला की पहचना करने में जुटी है। मामले की जांच की जा रही है।
मामले की जानकारी देते हुए बकावंड थाना प्रभारी छत्रपाल कंवर ने बताया कि बकावंड क्षेत्र के टियूसगुड़ा से जुनावानी जाने वाले कच्चे मार्ग में गांव के कुछ ग्रामीण बोड़ा निकालने के लिए गए हुए थे। जंगल में बोड़ा खोजने के दौरान जंगल झाड़ियों के बीच में एक महिला का कंकाल देखा। ग्रामीण डर गए, जिसके बाद अपने आसपास के लोगों को मामले की जानकारी दी। महिला के कंकाल मिलने की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस भी मामले की जानकारी मिलते ही वहां आ गई। शव को देखने के बाद ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि शव 9 से 10 दिन पुराना है।

More Stories
महासमुंद के अस्पतालों में पहुंची रोटावायरस वैक्सीन की खेप, बच्चों को मिलेगा संक्रमण से बचाव
CG में रक्षाबंधन से पहले मिठाइयों की जांच तेज, एनालॉग पनीर पर भी खाद्य विभाग की नजर
CG में सोशल मीडिया पर कांग्रेस-भाजपा की अनोखी जंग, मुर्गे और गधे को लेकर छिड़ी लड़ाई