नई दिल्ली
विश्व शेर दिवस आज मनाया जा रहा है। यह दिवस शेरों के संरक्षण और सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष विश्वभर में 10 अगस्त को मनाया जाता है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री ने भी सभी को शुभकामनाएं दी है।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, "विश्व शेर दिवस उन राजसी शेरों का जश्न मनाने का एक अवसर है जो अपनी ताकत और भव्यता से हमारे दिलों को मोहित कर लेते हैं। भारत को एशियाई शेरों का घर होने पर गर्व है और पिछले कुछ वर्षों में भारत में शेरों की आबादी में लगातार वृद्धि हुई है। मैं शेरों के आवास की रक्षा की दिशा में काम करने वाले सभी लोगों की सराहना करता हूं। हम उन्हें संजोना और उनकी रक्षा करना जारी रखें, यह सुनिश्चित करते हुए कि वे आने वाली पीढ़ियों के लिए फलते-फूलते रहें।"

More Stories
40 मिनट की रात वाला अनोखा देश: जहां आधी रात में भी चमकता है सूरज
हवा में तैरता आधा टन का चुंबक और अनलिमिटेड बिजली, न्यूक्लियर फ्यूजन ने इंसानों को दी सूरज जैसी ताकत!
बीपी मरीजों के लिए बड़ी राहत: रोज़ दवा खाने की झंझट खत्म करने वाला नया वैज्ञानिक समाधान