कोंडागांव
राज्य शासन की ओर से प्रदेश के अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रदेश व राज्य के बाहर अध्ययनरत विद्यार्थियों से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 30 जनवरी तक आनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिसके तहत शासकीय और अशासकीय विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, मेडिकल कालेज, इंजीनियरिंग कालेज, नर्सिंग कालेज में अध्ययनरत संबंधित वर्ग के छात्र-छात्राओं का शिक्षा सत्र 2022-23 के तहत पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए पंजीयन, स्वीकृति व वितरण की कार्यवाही आनलाइन की जा रही है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से मिली जानकारी के अनुसार उक्त छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत नवीन और नवीनीकरण आवेदन के लिए अंतिम तिथि 30 जनवरी तक निर्धारित है।

More Stories
छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, राजपत्र लेकर गांव पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, चंदनपुर को मिली नई पहचान
सेवा सेतु से दूरस्थ अंचलों में नागरिक सेवाओं तक पहुंच हुई आसान