रायपुर
चुनाव प्रभारी नितिन नबीन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपने सभी लोकसभा प्रत्याशियों की बैठक लेंगे जिसमें मतगणना की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही हाईकमान के निर्देश से भी अवगत कराया जाएगा।
चार जून को मतगणना से पहले भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की सभी सीटों के प्रत्याशियों को पार्टी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बुलाया है जहां प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और महामंत्री (संगठन) पवन साय के साथ चुनाव प्रभारी नितिन नबीन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में मतगणना की तैयारियों पर प्रत्याशियों से चर्चा करेंगे। क्षेत्रीय महामंत्री अजय जामवाल इस बैठक में उपस्थित नहीं हो पाएँगे क्योंकि वे जामवाल अपने गृहराज्य हिमाचल प्रदेश में हैं और वो वोट डालने के बाद रायपुर आएंगे।

More Stories
सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
स्वास्थ्य सेवाओं का नया आयाम: सारंगढ़ की ‘अटल आरोग्य लैब’ बनी मरीजों का सहारा
सरकार प्रदेश के प्रत्येक नगर और गांव के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध – मंत्री टंक राम वर्मा