भोपाल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डाॅ. मोहन भागवत बुधवार को भोपाल पहुंचे। वे यहां शारदा विहार आवासीय विद्यालय में मध्य भारत प्रांत के कार्यकर्ता विकास वर्ग में भाग लेंगे।
जानकारी के अनुसार सरसंघचालक डाॅ. मोहन भागवत प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित भी करेंगे। उनका यहां पर तीन दिन का प्रवास है।
उल्लेखनीय है कि वर्ग में मध्य भारत के अंतर्गत आने वाले जिलों के 300 से अधिक स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डाॅ. मोहन भागवत पिछले माह भी प्रदेश के दमोह जिले में प्रसिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर पहुंचे थे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डाॅ. मोहन भागवत यहां आचार्य विद्यासागर जी महाराज के अवसान के बाद मुनि समय सागर महाराज के आचार्य पदारोहण के आयोजन में शामिल हुए थे।

More Stories
प्रदेश में दो सिस्टम एक्टिव, 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; जबलपुर और रीवा संभाग प्रभावित
हिंदू पक्ष ने हाईकोर्ट में चुनौती दी, भोजशाला में केवल हिंदुओं को पूजा की अनुमति मांगी
भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियर्स बहाल, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा बहाल कर दो