मुंबई
टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के मिस्टर सोढ़ी यानी गुरुचरण सिंह कुछ हफ्ते पहले अचानक ही लापता हो गए थे, जिसके बाद पिता ने पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। करीब 25 दिन बाद गुरुचरण सिंह अचानक ही घर वापस लौट आए थे। किसी को भी समझ नहीं आ रहा था कि आखिर गुरुचरण अचानक ही कहां चले गए थे और फिर कैसे लौट आए। अब हाल ही गुरुचरण सिंह ने पहली बार अपने अचानक कहीं जाने पर चुप्पी तोड़ी है। गुरुचरण सिंह ने यह भी कहा है कि वह उन सभी सवालों के जवाब देंगे, जो लोगों के मन में उठ रहे हैं। गुरुचरण ने कहा कि उन्हें जिस वजह से घर-बार छोड़कर जाने को मजबूर किया था, उसके बारे में भी बताएंगे।
गुरुचरण सिंह ने घर वापस लौटने के बाद पहली बार इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि उनके साथ क्या चल रहा था। यह भी कहा जा रहा था कि गुरुचरण तनाव में थे और हेल्थ इशूज से भी जूझ रहे थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बारे में भी बताया। मालूम हो कि गुरुचरण सिंह ने 'तारक मेहता…' छोड़ने के साथ ही एक्टिंग को भी अलविदा कह दिया था और दिल्ली के पालम स्थित घर वापस लौट आए थे।
गुरुचरण सिंह से पूछा गया कि वह अकेले कहां चले गए थे और कहा जा रहा था कि वह धार्मिक यात्रा पर गए हैं, तो अपने घरवालों को क्यों नहीं बताया? जवाब में वह बोले, 'मैं इस बारे में जल्द ही आप लोगों को बताऊंगा। वो क्या वजह है, जिसने मुझे अकेले जाने पर मजबूर किया, वो जल्द बताऊंगा। बस मुझे थोड़ा सा वक्त दीजिए। अभी मुझे कुछ लीगल फॉर्मैलिटीज पूरी करनी हैं, कुछ बता नहीं सकता।'
गुरुचरण सिंह ने आगे कहा कि एक बार सब क्लोजिंग हो जाने पर वह सभी सवालों के जवाब देंगे। वह बताएंगे कि क्या कुछ चल रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी तरफ से कुछ चीजें पेंडिंग थीं, वो हो गई हैं। अब बस उनके पिता की तरफ से कुछ चीजें बाकी हैं। गुरुचरण ने बताया कि अभी चुनाव की वजह से उनका काम अटक गया है। कोर्ट से जुड़ी कुछ चीजों पर काम बाकी है।

More Stories
Nick Jonas–Priyanka Chopra ऑस्कर जाते वक्त बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बची स्टार जोड़ी
Oscars 2026 में ‘वन बैटल आफ्टर एनदर’ की बड़ी जीत, जॉर्डन बने बेस्ट एक्टर, ईशा ने दिखाया रॉयल अंदाज
हर दूसरे सीन में किस या ब्रा में दिखाना था’, जरीन खान ने बॉलीवुड में मिली नीचाई का किया खुलासा