कालेज सहित विद्यालयो के छात्रो ने रैली निकालकर मतदाताओ को किया जागरूक
सिंगरौली
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण परमार के कुशल निर्देशन में स्वीप गतिविधियो अंतर्गत आज अंग्रणी महाविद्यालय बैढ़न सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदाताओं को मतदान करने के प्रति जागरूक किया गया।
विदित हो कि यह रैली अंग्रणी महाविद्यालय के प्रांगण से प्रारंभ होकर राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न से वापस महाविद्यालय पहुची। उक्त रैली में अंग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य एम.यू सिद्दीकी एवं कालेज के स्टाफ, नगर पालिक निगम सिंगरौली के कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, नगर निगम की आईइसी टीम सहित मैनेजर आशीष शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

More Stories
बालाघाट के जंगल में 20 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, वीडियो कॉल पर प्रेमिका और दोस्त को भेजा था आखिरी संदेश
बांधवगढ़ में बाघों की मौत का आंकड़ा चिंताजनक, 2026 में अब तक 15 बाघों की मौत; छह साल में 81 ने गंवाई जान
बघवार में पेयजल सप्लाई का वाल्व खुला रह जाने से मचा हड़कंप, 50 फीट ऊंचा उठा पानी का फव्वारा; दो घंटे बर्बाद हुआ हजारों लीटर पानी