शहडोल
कमिश्नर शहडोल संभाग श्री बीएस जामोद ने शनिवार को अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कोहका में आजीविका मिशन के माध्यम से स्व सहायता समूह द्वारा संचालित अमरकंटक कोदो प्रसंस्करण ईकाई का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने कोदो प्रसंस्करण की प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा प्रंसस्करण कार्य में लगी मषीनों व कोदो से बिस्कुट तैयार करने की प्रक्रिया का भी अवलोकन किया। इस दौरान कमिश्नर ने कोदो प्रसंस्करण ईकाई को संचालित करने वाली स्व सहायता समूह की सदस्य श्रीमती प्रमिला सिंह एवं अन्य सदस्यों से चर्चा की।चर्चा के दौरान स्व सहायता समहू की सदस्यों ने कमिश्नर को अवगत कराया कि कोदो प्रसंस्करण ईकाई से वर्तमान में कोदो के पैकेट तैयार कर विक्रय किया जा रहा है वहीं कोदो प्रसंस्करण ईकाई में कोदो बिस्केटेस तैयार किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में लगभग 3 लाख रूपये की शुद्ध बचत हुई थी।

More Stories
बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति का फॉर्मूला: 106 सदस्य तय, ओरछा बैठक से पहले बड़ा बदलाव, विशेष आमंत्रित सदस्य 30%
फायरब्रांड नेता नाजिया इलाही खान को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी, बोलीं- मैं डरने वाली नहीं
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने ग्वालियर में दिया मंत्र: कार्यकर्ताओं के निर्माण का साधन है प्रशिक्षण