राजकोट
गुजरात में राजकोट के नानामवा रोड पर टीआरपी मॉल के गेम जोन में शनिवार को भीषण आग लग गई। इस हादसे में खबर लिखे जाने तक तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। आज वीकेंड होने के कारण कई परिवार अपने बच्चों के साथ टीआरपी मॉल के गेम जोन में हमेशा की तरह पहुंचे थे। इस दौरान अचानक आग लग गई और अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि 5 किमी दूर तक धुएं का गुबार देखा गया।
आग और धुएं के बीच गेमजोन में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। टीआरपी मॉल में आग की लपटें बढ़ती देख मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंच गई हैं। उनकी ओर से लगातार बचाव के उपाय किए जा रहे हैं। इसके अलावा, पूरे इलाके को पुलिस ने घेर लिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि छुट्टियों के मौसम में यहां बड़ी संख्या में बच्चे आते हैं, जिस दौरान यह घटना घटी है। उस समय यहां बच्चों की काफी भीड़ थी।
दूसरी ओर, शहर के भाजपा अध्यक्ष मुकेश दोशी भी घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी प्राथमिकता आग बुझाने की है। इस मामले में जो भी जिम्मेदार होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

More Stories
Amarnath Yatra 2026: 5 दिन में पिघले बाबा बर्फानी, श्रद्धालुओं के लिए बड़ा झटका; देखें कैसे बदला स्वरूप
TMC फंड केस में ED का बड़ा एक्शन, कोलकाता के 5 ठिकानों पर छापेमारी; अभिषेक बनर्जी की चार्टर्ड फ्लाइट जांच के घेरे में
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 आतंकियों की फांसी की सजा बरकरार, 56 मौतों के मामले में बड़ा फैसला