मुंबई
अदाणी ग्रुप की पोर्ट कंपनी अदाणी पोर्ट एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एसईजेड) 24 जून को बीएसई के मुख्य बेंचमार्क सेंसेक्स में शामिल होने जा रहा है।
अदाणी पोर्ट बीएसई के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स में विप्रो की जगह लेगा। एशिया इंडेक्स प्राइवेट की ओर से शुक्रवार को इंडेक्स में बदलाव के नतीजे जारी किए गए। इसमें बताया गया कि 24 जून को अदाणी पोर्ट सेंसेक्स में विप्रो की जगह लेगा।
अदाणी पोर्ट की सेंसेक्स में एंट्री ने बाजार को आश्चर्यचकित किया है, क्योंकि इस हफ्ते बाजार में आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि अदाणी एंटरप्राइजेज, विप्रो की जगह सेंसेक्स में ले सकता है। शुक्रवार को कारोबारी सत्र में भी अदाणी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला। अदाणी टोटल गैस 2.5 प्रतिशत बढ़कर, अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस करीब 0.50 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ।
हालांकि, अदाणी एंटरप्राइजेज करीब सपाट बंद हुआ है। भारतीय बाजार में शुक्रवार के सत्र में सीमित दायरे में कारोबार देखने को मिला। सेंसेक्स 7 अंक और निफ्टी 10 अंक की गिरावट के साथ क्रमश: 75,410 अंक और 22,957 अंक पर बंद हुआ।

More Stories
Gold-Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट, 2 दिन में ₹6,600 टूटी; सोना भी हुआ सस्ता
Share Market Today: रिलायंस-HDFC के दम पर शेयर बाजार में तूफानी तेजी, निवेशकों ने जमकर की कमाई
Silver Rate Fall: चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट, खरीदारी का सुनहरा मौका! जानें 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का ताजा भाव