भोपाल
मध्य प्रदेश में जुलाई माह में मानसून की रफ्तार बेहद धीमी रही है. जून से लेकर अब तक ज्यादातर जिलों में कोटे से आधी बारिश भी देखने को नहीं मिली है. विंध्य संभाग के कई जिलों में सूखे के हालात बने हुए है. वैसे तो जुलाई में प्रदेशभर में लगातार बारिश होती रहती है, लेकिन इस बार ऐसा बहुत कम देखने को मिला है जब लगातार कई दिनों तक मूसलाधार बारिश हुई हो.
मौसम विभाग ने अब अगस्त माह में प्रदेश के हर हिस्से में अच्छी बारिश की उम्मीद जताई है. हालांकि देखना यह होगा कि इस महीने जरूरत के अनुरुप बारिश होती है या लोगों को फिर सूखे से जूझना पड़ेगा. बता दें पिछले साल इस समय तक करीब दोगुना बारिश हो गई थी, जबकि इस बार प्रदेश के आधे हिस्सों में भी बारिश नहीं हुई है. मध्य प्रदेश में अब तक करीब 18 इंच बारिश हुई है, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में सूखे की स्थिति बनी हुई है.
जुलाई में इन जिलों में नहीं हुई ज्यादा बारिश
प्रदेश के कई ऐसे जिले भी रहे जहां जुलाई के महीने में जरूरत से कम बारिश हुई है. इसमें राजधानी भोपाल सहित ग्वालियर, जबलपुर, अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, दमोह, डिंडौरी, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पन्ना, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, टीकमगढ़, उमरिया, अशोकनगर, दतिया, गुना, मुरैना, शिवपुरी और विदिशा जैसे जिले शामिल है.

More Stories
एमपी बोर्ड की दूसरी मुख्य परीक्षा: आवेदन का कल आखिरी मौका, 7 मई से परीक्षा शुरू
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
मध्य प्रदेश के 10 जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट, 21-23 अप्रैल तक लू का यलो अलर्ट, खजुराहो में तापमान 43 डिग्री के करीब