बिलासपुर
रतनपुर पुलिस ने गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रही महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से दो किलो गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। रतनपुर पुलिस को सूचना मिली कि अकलतरा में रहने वाली महिला गांजा बेचने के लिए रतनपुर क्षेत्र में ग्राहक तलाश रही है।
इस पर पुलिस की टीम ने अकलतरी रोड में गौठान के पास घेराबंदी की। पुलिस ने स्कूटी सवार मानकी केंवट उर्फ विनीता जोशी(25) निवासी जयरामनगर को पकड़ लिया। पूछताछ में वह गोलमोल जवाब दे रही थी। स्कूटी की तलाश में दो किलो गांजा मिला। पुलिस इसे जब्त कर महिला को थाने ले आई। यहां पर महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। महिला को न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल कराया गया है।

More Stories
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति