जंगल में रहने वालों को बंदूक की क्या जरूरत : डिप्टी सीएम शर्मा

जगदलपुर

माओवादियों से सरकार ने पुनर्वास नीति को लेकर सुझाव मांगा है. यह पहली बार है जब किसी सरकार ने नक्सलियों को मुख्य धारा से जोड़ने उनसे ही सुझाव मांगा हो. इसके लिए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बुधवार को  जगदलपुर में बस्तर संभाग के पत्रकारों से चर्चा की और नक्सलियों तक अपना सुझाव पहुंचाने का आग्रह किया. इस दौरान उन्होंने मेल आईडी, गूगल फॉर्म भी जारी किया है. जिसमें नक्सली पुनर्वास नीति को लेकर अपना सुझाव सरकार को दे सकते हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि जंगल में रहने वालो को बंदूक की क्या जरुरत है. मुख्यधारा से जुड़े और लोकतंत्र को अपनाएं.

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि जब पुनर्वास नीति के तहत नक्सलियों को समर्पण करना है तो क्यों न उनसे ही पूछ लिया जाए की वो क्या चाहते है. उन्होंने कहा कि इसके लिए हमने ये कोशिश की है कि जो पत्रकार नक्सल प्रभावित इलाकों में जाकर रिपोर्टिंग करते है, आगे जब उनका माओवादियों से संपर्क हो तो हमारा ये संदेश उनतक पहुंचाएं.

बता दें कि बस्तर संभाग के पत्रकारों के साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जगदलपुर के निजी होटल में आज एक गोपनीय बैठक की, जिसमें नक्सलियों के पुनर्वास से संबंधित सुझाव मांगा गया. इस विशेष बैठक में विकास तिवारी, अविनाश प्रसाद, मनीष गुप्ता, अशोक नायडू सहित बस्तर संभाग के कई पत्रकार शामिल हुए.

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।