महासमुंद
जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर ग्राम मुढेना में गंदा पानी के चलते डायरिया का प्रकोप फैला हुआ है. यहां 60 लोग डायरिया से पीड़ित होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. टीम ने गांव में कैंप लगाया है, जहां पीड़ितों का इलाज किया जा रहा है. वहीं कुछ लोगों को जिला अस्पताल व निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मुढ़ेना गांव की आबादी लगभग 2500 है, जिसमें वार्ड नंबर 7,8,9 के निवासी हैजा के प्रकोप से प्रभावित हैं. ग्राम मुढैना में 8 तारीख से हैजा के मरीज सामने आए हैं, तब से लेकर अभी तक 59 लोग इससे पीड़ित हैं. आज 10 ग्रामीणों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. पी कुदेसिया ने कहा, स्थिति नियंत्रण में है. मुढेना में 59 लोग डायरिया से पीड़ित हैं. 10 लोग अभी तक अस्पताल में एडमिट हैं. स्वास्थ्य हमले की टीम गांव में लगातार मॉनिटरिंग के साथ लोगों के स्वास्थ्य का चेकअप भी कर रही है.

More Stories
CM विष्णु देव साय का बड़ा ऐलान, 3D Blast हादसे में मृतकों के परिजनों को ₹30-30 लाख की सहायता
बिलासपुर में जल जीवन मिशन की सुस्ती पर भड़के केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, बिजली कटौती पर भी अधिकारियों को लगाई फटकार
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, इंद्रजीत बर्मन बने स्वास्थ्य संचालक